BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एयर इंडिया ने कठपालिया को डायरेक्टर ऑपरेशंस के पद से हटाया

एयर इंडिया ने कठपालिया को डायरेक्टर ऑपरेशंस के पद से हटायानई दिल्ली। एयर इंडिया ने अपने डायरेक्टर (ऑपरेशंस) कैप्टन अरविंद कठपालिया को कथित रूप से प्री-फ्लाइट एल्कोहल टेस्ट में विफल हो गए, इसके बाद उन्हें बुधवार को एयर इंडिया के उड़ान परिचालन निदेशक के पद से हटा दिया गया है। कैप्टन अमिताभ सिंह को डायरेक्टर ऑपरेशंस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पहले नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उनका लाइसेंस 3 साल के लिए निलंबित कर दिया था। बता दे, रविवार को वह एयर इंडिया की उड़ान पर दिल्ली से लंदन जाने के लिए तैयार थे, तभी हुए प्री-फ्लाइट एल्कोहल टेस्ट में वो फेल हो गए। उनको विमान उड़ाने से रोका गया। 

 

कथपालिया दूसरी बार परीक्षण में असफल रहे थे। इससे पहले 19 जनवरी, 2017 को उनका टेस्ट पॉजिटीव पाया गया था। डीजीसीए के नियम 24 के तहत चालक दल का कोई सदस्य उड़ान के 12 घंटे पहले तक शराब का सेवन नहीं कर सकता है। उड़ान से पहले उनकी मद्यपान निरोधक जांच जरूरी है। 

 

पहली बार पकड़े जाने पर विमान परिचालन का लाइसेंस तीन महीने के लिए मुअत्तिल किया जा सकता है। दूसरी बार निलंबन तीन साल के लिए करने का प्रावधान है। तीसरी बार पकड़े जाने पर लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द हो सकता है। डीजीसीए ने कठपालिया का लाइसेंस इससे पहले 2017 में तीन महीने के लिए निलंबित किया था। उस समय उन्हें कार्यकारी निदेशक (परिचालन) पद से हटा दिया गया था।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More