देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वैसे तो जोडों में दर्द किसी भी मौसम में हो सकता है, परन्तु कई बार सर्दियों में यह समस्या ज्यादा दिखती है। हड्डी और जोडों का दर्द बहुत तकलीफदेह हो सकता है। हड्डी और जोडों की बीमारियों से दर्द और चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है। बदलते मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी उम्रदराज लोगों को झेलनी पडती है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज जोडों का दर्द एक ऐसी समस्या बन गया है कि इससे कोई भी अछूता नहीं रहा।
जैसे-जैसे मौसम में ठंडक बढती जा रही है, तकरीबन लोगों में जोडों के दर्द की परेशानियां भी बढती जा रही हैं। इनमें से कुछ समस्याओं के लिए सर्जरी की आवश्कता होती है। लेकिन अधिकांश समस्याएं घरेलू उपाचर और दवाओं से ठीक हो जाती हेैं।
इसमें ठंड से बचना ही सबसे बेहतर उपाय है। इसके अलावा व्यायाम करें और शरीर को चुस्त रखें।
खान-पान का विशेष ध्यान रखें-:
सर्दी के मौसम में सभी को खान-पान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। लेकिन मधुमेह और हृदयरोग से पीडित लोगों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। ठंड के कारण सर्दियों में वसायुक्त खाना जैसे पराठें या अन्य तली चीजों का सेवन बढ जाता है। साथ ही मौसम की पसंदीदा गुड, गजक भी लोग अधिक खाने लगते हैं, जिससे शरीर में शुगर की मात्रा बढ जाती है। ऐसे में तले और अधिक मीठे भोजन का सेवन कम कर दें। इससे रक्तचाप बढ सकता है और गंभीर समस्या भी होनी संभव है।
इस मौसम में शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढाएं। इसके लिए खाने में मौसमी फल और सब्जियां जैसे- पपीता, गाजर, टमाटर, पालक तथा अमरूद आदि को अवश्य शामिल करें। शरीर में गर्माहट बनाए रखने के लिए अदरक, लहसुन, काली मिर्च, दालचीनी, केसर, तिल तथा गुड का सेवन करें।
खाने में हरी सब्जियां जैसे- पालक, सरसों, बथुआ, मूली-पत्ता आदि लेने से शरीर के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा।
अधिक ठंडी चीजों का सेवन न करें। परंतु दही को भोजन में शामिल कर सकते हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
घर में जरूर लगाए ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
जोड़ों के दर्द से थायराइड तक, कचनार के अद्भुत फायदे!