BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

योग गुरु रामदेव ने कहा-अविवाहित पुरुषों को विशेष सम्मान मिलना चाहिए

योग गुरु रामदेव ने कहा-अविवाहित पुरुषों को विशेष सम्मान मिलना चाहिएनई दिल्ली। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा है कि भारत में जो विवाह नहीं करें, उनका विशेष सम्मान होना चाहिए। साथ ही जो विवाह करें और 2 से ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करने का अधिकार नहीं देना चाहिए। उनको मतदान करने के अधिकार से वंचित कर देना चाहिए। यह बात योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में कही। रामदेव ने बताया कि यह राजनीतिक और राष्ट्रीय विषय है। जब भारत में जनसंख्या कम थी तो ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात रखी जाती थी। लेकिन अब जनसंख्या बहुत अधिक हो गई है तो अब 2 बच्चों का सिद्धांत लागू होना चाहिए। 

योग गुरु रामदेव ने बताया कि जब आबादी सवा सौ करोड़ हो चुकी है, भले ही वोट के जरिए हम राजनीतिक नेतृत्व चुनते हो लेकिन एक विवेकशील पुरुष या महिला हो, वह हजारों, लाखों, करोड़ों पर भारी पड़ जाती है।

आपको बताते जाए कि स्वामी रामदेव खुद अविवाहित हैं। उन्होंने कुछ दिन पूर्व भी कहा था कि उनकी सफलता और खुशहाली की वजह उनका अविवाहित होना है। उन्होंने बताया था कि खुश रहने के लिए पत्नी और बच्चों की जरूरत नहीं होती, आप उनके बगैर भी खुश रह सकते हैं, जिस तरीके से मैं हमेशा खुश रहता हूं।

 

साभार-khaskhabar.com  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More