BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राजस्थान बंद : जयपुर में लाठीचार्ज, अलवर में भी विवाद

राजस्थान बंद : जयपुर में लाठीचार्ज, अलवर में भी विवादजयपुर। एससी-एसटी एक्ट संशोधित बिल 2018 के विरोध में भारत बंद के तहत गुरुवार को राजस्थान बंद के दौरान जयपुर, अलवर में विवाद की स्थिति सामने आई है। हालांकि विभिन्न संगठनों की ओर से शांतिपूर्ण बंद की अपील की गई थी, लेकिन कुछेक इलाकों में विवाद हो गया। इसमें कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। उधर, भरतपुर में बंद सफल रहा। यहां सवर्ण समाज ने शांतिपूर्ण बंद किया। अलवर में शराब के ठेके को बंद कराने को लेकर विवाद हो गया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

जयपुर में लाठीचार्ज

राजधानी के पुराने जयपुर इलाके में जौहरी बाजार, किशनपोल बाजार, रामगंज बाजार, बड़ी चौपड़ सहित हर जगह बंद रहा है। बिना दबाव के लोगों ने स्वेच्छा से बंद में हिस्सा लिया है। व्यापारियों ने भी जगह-जगह बैनर बंद के संबंध में पोस्टर लगाए। खोनागौरियान थाना इलाके में लाठीचार्ज हुआ। इस दौरान पुलिस और बंद समर्थकों के बीच कहासुनी भी हुई। लाठीचार्ज में कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

व्यापारी वर्ग का कहना है कि एससी-एसटी एक्ट के विरोध में अहिंसावादी तरीके से बंद किया है। पूरे प्रदेश में बंद सफल रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़, यूपी में बंद सफल रहा है।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More