BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्मृति ने अमेठी का विकास नहीं करने का राहुल गांधी पर कसा तंज

स्मृति ने अमेठी का विकास नहीं करने का राहुल गांधी पर कसा तंजलखनऊ। केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को अमेठी में एक ‘डिजिटल गांव’ का उद्घाटन किया। अमेठी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है। जिला अधिकारियों व भाजपा नेताओं के साथ पहुंची स्मृति ईरानी ने पिंडारा ठाकुर गांव में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सामान्य सेवा केंद्र में डिजिटल गांव का उद्घाटन किया। 

 

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर क्षेत्र को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया जबकि यहां के लोग चुनाव दर चुनाव गांधी परिवार के साथ खड़े रहे हैं। ईरानी को 2014 लोकसभा चुनाव में यहां से हार का सामना करना पड़ा था। उनके अमेठी शहर में ‘डिजिटल इंडिया’ पहल के तहत डिजिटल बैंकिंग सेवा का उद्घाटन करने की भी संभावना है, जिसके बाद वह राजधानी लौंटेंगी। ‘डिजिटल गांव’ परियोजना के तहत लोगों के लिए 206 कार्यक्रम उपलब्ध होंगे।

 

इसमें वाई-फाई चौपाल, एलईडी बल्बों के विनिर्माण, सैनिटरी पैड बनाने की एक इकाई और पीएम डिजिटल लिटरेसी पहल शामिल है। एक अधिकारी ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग सेवा के तहत लोग अपने अंगूठे के निशान के प्रयोग से बैंक खाता खोलने में सक्षम होंगे और उन्हें लंबे चौड़े पेपर कार्य और दस्तावेजीकरण से राहत मिलेगी। स्मृति ईरानी यहां से मिली हार के बाद से इसे संवारने में जुटी हैं और भाजपा उन्हें 2019 में यहां फिर से चुनावी मैदान में खड़ा कर सकती है। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More