BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अब लोन महंगा होगा, भारतीय स्टेट बैंक ने बढाई ब्याज की दरें

अब लोन महंगा होगा, भारतीय स्टेट बैंक ने बढाई ब्याज की दरेंनई दिल्ली। वर्तमान में अब सारे लोन महंगे हो जाएंगे। देश का सबसे बडा बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने सभी अवधि वाले कर्ज की दरों में 0.2 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। इसके ब्याज की नई दरें शनिवार से प्रभावी मानी जाएगी। बैंक के अनुसार, एसबीआई ने तीन वर्ष तक की मच्योरिटी पीरियड वाले ऋणों पर ब्याज में 20 आधार अंक यानी 0.2 प्रतिशत की वृद्धि की है। बैंक ने एक दिन और एक महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर को 7.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.1 प्रतिशत किया है।

एक वर्ष की परिपक्वता अवधि के लिए एमसीएलआर को 8.25 से 8.45 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह, तीन वर्ष की अवधि के लिए एमसीएलआर को 8.45 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.65 प्रतिशत तक कर दिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से नीतिगत दर (रीपो रेट) में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि करके 6.5 प्रतिशत करने के बाद एसबीआई ने एमसीएलार में वृद्धि की है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More