BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाजपा बोली, राहुल ‘चाईनीज गांधी’, कांग्रेस ने भी भाजपा पर कसा तंज

भाजपा बोली, राहुल ‘चाईनीज गांधी’, कांग्रेस ने भी भाजपा पर कसा तंजनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चीन यात्रा को लेकर भाजपा ने कई सवाल खडे कर दिए हैं। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी को चीन से इतना लगाव क्यों हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी हमेशा चीन के प्रवक्ता की तरह बात करते रहते हैं। साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने राहुल को चाइनीज गांधी तक बता डाला। 

संबित ने पूछा कि अपने पसंदीदा देश चीन में राहुल किस-किस से मिलेंगे और किन-किन विषयों पर चर्चा करेंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी को देनी होगी। इस पर कांग्रेस ने पलटवार कर दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरेजावाल ने कहा है कि राहुल गांधी देश के विकास के लिए धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं और भाजपा षडयंत्र कर रही है। 

सुरजेवाला ने भाजपा व मोदी पर वाल करते हुए कहा क्या देवों के देव महादेव की यात्रा के लिए भी प्रधानमंत्री से अनुमति लेनी होगी? क्या मोदी भोले शंकर से भी बड़े हैं? भाजपा को इस देश की सभ्यता, संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। राहुल पर चीन के कनेक्शन के भाजपा के आरोपों पर सुरजेवाला ने कहा कि अगर आपके मन में भक्तिहै, अगर आपके प्रति भोले शंकर के प्रति सेवाभाव है तो आप भी जा सकते हैं।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More