देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। सत्यपाल तौमर की स्मृति में बल्देव में हुई मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में रविकुमार तलेसरा ने स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में चार दर्जन से अधिक धवकों ने प्रतिभाग किया । क्षेत्राधिकारी पुलिस प्रबल प्रताप एवं बलदेव ब्लाक प्रमुख राजपाल भरंगर, प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष यादव ने संयुक्तरूप से दौड़ का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया। इस दौड़ प्रायियोगिता का संयोजन अपने स्वर्गीय भाई सत्यपाल तोमर की पूण्यस्मृति पर भारतिय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर द्वारा किया। जिसमें 35 धावकों ने हिस्सा लेकर प्रतियोगिता को रोचकता प्रदान की। जीते चार प्रतियोगियों को जहां ग्राम प्रधान थोलु सिंह, बलदेव गैस एजेंसी के आॅनर मनीष चौधरी, भाकियु जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने पुरुष्कार राशि व स्मृति शील्ड प्रदान किए। वहीं दौड में प्रतिभाग करने बाले अन्य सभी धावकों को भी दो दो सौ रुपये की राशि सांत्वना स्वरूप प्रदान किये गए। कार्य क्रम में सिकंदर सिंह,लेखराज सिंह,खुसी पहलवान, विक्की मधुर,छोटू हलवाई, देवू मास्टर, मनीष सिकरवार आदि का विशेष सहयोग रहा।













Related Items
भीम सेन सैनी स्मृति में लगा चिकित्सा शिविर
माधुरी दीक्षित ने पुरानी स्मृति को याद किया
अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस: श्रमिक आन्दोलनों का स्मृति चिन्ह