BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कोलकाता कोर्ट ने भेजा समन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कोलकाता कोर्ट ने भेजा समनकोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कोलकाता की मेट्रोपोलिटयन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने समन भेजा है। समन में 28 सितंबर से पहले कोर्ट हाजिर होने के लिए कहा गया है। यह समन टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से दाखिल केस के आधार पर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला यह था कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक बंगाल में रैली के दौरान कहा था कि यह भीड़ इस बात का संकेत है कि पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी का शासन खत्म होने जा रहा है।

इस रैली के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को लीगल नोटिस भेजा गया था। इसमें कहा गया था कि अमित शाह ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर शारदा घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है, जो बिलकुल गलत है। इसलिए शाह 72 घंटे के अंदर अपने बयान पर माफी मांगे नहीं तो उनके उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा। इसी मामले को लेकर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोर्ट में केस दर्ज किया। इसी के आधार पर मेट्रोपोलिटयन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने समन में 28 सितंबर से पहले कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More