BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

श्रीदेवी की ‘ऑनस्क्रीन बहन’ का कैंसर से निधन

श्रीदेवी की ‘ऑनस्क्रीन बहन’ का कैंसर से निधनमुंबई। फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बहन की भूमिका निभाने के लिए याद की जाने वाली अभिनेत्री सुजाता कुमार का कैंसर से निधन हो गया। उनकी बहन अभिनेत्री-गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने यह जानकारी दी।

सुचित्रा ने ट्वीट कर कहा कि सुजाता रविवार रात कैंसर के चलते दुनिया को अलविदा कह गईं।

उन्होंने लिखा, "हमारी चहेती सुजाता कुमार का निधन हो गया है। हमारे अंदर एक खालीपन छोड़कर वह एक बेहतरीन जगह चली गई हैं। उन्होंने हमसे एक घंटे पहले रात 11.26 को विदा ली। जिंदगी दोबारा पहले जैसी नहीं हो सकती।"

इससे पहले सुचित्रा ने ट्वीट कर अपने प्रशंसकों और दोस्तों से सुजाता के ठीक होने की प्रार्थना करने का आग्रह किया था।

सुजाता फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के अलावा 'रांझणा', 'सलाम-ए-इश्क' और 'गोरी तेरे प्यार में' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More