देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
डूंगरगढ(बीकानेर)। भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक किसनाराम नाई के 50 वर्षीय पुत्र नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जीवराज की रविवार देर रात जयपुर रोड सड़क पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अपनी कार से किसी गांव से डूंगरगढ़ की ओर आ रहे थे तब अज्ञात वाहन की टक्कर से गाड़ी पलट गई और उनकी मौत हो गई अभी तक अज्ञात वाहन के बारे में पुलिस को कोई भी सुराग नहीं लगा है। जिस समय दुर्घटना हुई उस समय उन्हें गंभीर चोटें लगी उन्हें हाईवे पर गुजर रहे वाहनों में सवार लोग डूँगरगढ़ के हॉस्पिटल लेकर गए जहां से उन्हें बीकानेर के पी.बी.एम. हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जीवराज को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पूरे डूँगरगढ़ इलाके में शोक की लहर है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा