BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर हमला, बाल-बाल बचे

जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर हमला, बाल-बाल बचेनई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र उमर खालिद पर सोमवार को कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाई, जिसमें खालिद बाल-बाल बच गए। यह हमला अपरान्ह करीब 2.30 बजे हुआ, जब खालिद एक चाय की दुकान पर थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खालिद व उनके दोस्तों के अनुसार, दो लोगों ने उनसे संपर्क किया। इनमें से एक ने उन पर पिस्तौल से गोली चलाई। इसके बाद हमलावर वारदात स्थल से फरार हो गए। खालिद को कोई चोट नहीं आई। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से पिस्तौल बरामद की गई है।

खालिद कांस्टीट्यूशन क्लब में ‘युनाइटेड अगेंस्ट हेट’ कार्यक्रम में भाग लेने गए थे।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More