देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य की गर्मी के बारे में जानकारी जाने के लिए पहला मिशन पार्कर सोलर प्रोब रवाना कर दिया है। सोलर प्रोब एक गाड़ी के आकार का माना जा रहा है। यह अंतरक्षियान सूर्य की सतह के सबसे करीब 40 लाख मील की दूरी के समीप से गुजरेगा। आप को बताते जाए कि इससे पहले किसी भी अंतरिक्षयान ने इतनी अधिक मात्रा में ताप और इतनी रोशनी का सामना नहीं किया था।
इस मिशन का लक्ष्य यह बताया जा रहा है कि किस तरह ऊर्जा और गर्मी सूरज के चारों ओर घेरा बनाकर रखती है। आपको बताते जाए कि इससे पहले शनिवार को पार्कर सोलर प्रोब को प्रारंभ करना था लेकिन कोई तकनीकी खामी होने के कारण लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया था। केप केनेवरल स्थित प्रक्षेपण स्थल से डेल्टा-4 रॉकेट के माध्यम से इस यान को अंतरिक्ष की तरफ रवाना किया गया। यह यान आने वाले सात सालों में सूरज के 7 चक्कर लगाएगा।
धरती और सूरज के बीच औसत दूरी 9 करोड़ 30 लाख मील के लगभग है। यह मिशन सूरज के वायुमंडल का अध्ययन करेगा। इस मिशन में लगभग डेढ़ अरब डॉलर की लागत खर्च किए गए हैं। यह मिशन 7 साल तक सूरज के वातावरण को पहचानने का प्रयास करेगा। यह यान 9 फीट 10 इंच लंबा बताया गया है और इसका वजन 612 किलो है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
आंध्र प्रदेश में शुरू हुआ देश का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट प्रोजेक्ट, 7 हजार घर होंगे रोशन
घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर करें कमाई, बिजली खर्च भी होगा कम
पहल: गांव-गांव अंधकार मिटाकर उजाला लाने में जुटी देश की आधी आबादी, मात्र 100 रुपये में बेच रही सोलर लैंप