BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पुलिस का दिया लाल गुलाब जब बन गया दंपती के बीच झगड़े का कारण...

पुलिस का दिया लाल गुलाब जब बन गया दंपती के बीच झगड़े का कारण...लखनऊ। लखनऊ में आजकल सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हेलमेट पहनकर चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस प्रोत्साहन स्वरूप गुलाब का फूल भेंट कर रही है। लेकिन यह गुलाब का फूल एक दंपती के बीच झगड़े का कारण बन गया। रोष में आकर पत्नी मुंह फुलाकर बैठ गई। इधर पति उसे समझाता रहा, लेकिन वह नहीं मानी। पूरे दिन झगड़ा चला और फिर...

इस सत्य घटना में पति का नाम है दानिश, गुलाब की वजह से दानिश की पत्नी को शक हो गया उसके पति का किसी से अफेयर चल रहा है। यह गुलाब का यह लाल फूल उसी ने दानिश को दिया है। दानिश ने पत्नी को समझाने की लाख कोशिशें कीं और उससे कहा कि यह फूल पुलिसवाले ने दिया है। 

पत्नी बोली- भला पुलिस क्यों गुलाब देगी। पुलिस कभी किसी को गुलाब नहीं देती। इसी बात पर पूरे दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहा। दानिश अपनी पत्नी को समझा सके इसलिए वह सब इंस्पेक्टर प्रेम शंकर शाही के पास गया और कहा कि आपके दिए गुलाब से घर में क्लेश हो गया है। इसके बाद पुलिस ने झगड़ा दूर करने के लिए दानिश को गुलाब देते हुए खींची गई फोटो कैमरे से निकाल कर दे दी। फोटो दिखाने पर दोनों के झगड़े का अंत हो गया। संभल जाना भइया, गुलाब कहीं बन जाए झगड़े का कारण।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More