देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो चुका है। इस सत्र के लिए सरकार ने जहां सदन चलाने को विपक्षी दलों से सहयोग मांगा है, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। इस सत्र में कई अहम बिल लंबित हैं। सत्र के दौरान 40 बिल तो ऐसे हैं जिन्हें मोदी सरकार 2014 में सत्ता में आने के तुरंत बाद लेकर आयी थी, लेकिन अब भी उनके संसद से पारित होने का इंतजार है। मौजूदा माहौल में जब विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरने की तैयारी कर रहा है, इन बिलों का पारित हो पाना मुश्किल लग रहा है।
मानसून सत्र LIVE UPDATES::::
- मोदी सरकार के खिलाफ इस पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कब होगी, इसका निर्णय आज दोपहर एक बजे किए जाने की संभावना है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन इस बारे में बताएंगी।
- केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को स्वीकार किए जाने पर कहा कि सरकार शक्ति परीक्षण के लिए पूरी तरह से तैयार है।
- केंद्र में पिछले करीब चार साल से सत्तारूढ़ मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का यह पहला अविश्वास प्रस्ताव है।
- लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस और टीडीपी सहित अन्य विपक्षी दलों का अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किया।
- एसपी और टीडीपी के सांसदों ने लोकसभा की वेल में जाकर किया मॉब लिंचिंग और अन्य मुद्दों पर विरोध-प्रदर्शन।
- लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मॉनसून सत्र की शुरुआत में सांसदों को खुशखबरी देते हुए बताया कि सदन में वाई-फाई की सुविधा शुरू कर दी गई है। सभी सदस्य रजिस्ट्रेशन के बाद इसका लाभ उठा सकेंगे। हालांकि सरकार का यह गिफ्ट विपक्षी सांसदों का दिल नहीं जीत सका और मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ।
- विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही आज दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
- लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूछा अविश्वास प्रस्ताव से जुड़ा सवाल।
- लोकसभा में अभी परमाणु विद्युत संयंत्र से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे हैं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह।
- लोकसभा में विपक्षी दलों के सांसद लगा रहे हैं 'वी वॉन्ट जस्टिस' के नारे।
- सोनल मानसिंह, राकेश सिन्हा और रघुनाथ महापात्रा ने राज्यसभा के सदस्य के तौर पर ली शपथ।
- लोकसभा में विपक्ष के सांसदों ने शुरू किया हंगामा।
- मॉनसून सत्र की शुरुआत में लोकसभा में भारत माता की जय के नारे लगे।
- राज्यसभा में नए सांसद ले रहे हैं शपथ।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
दिल्ली में समय से पहले पहुंच सकता है मानसून, इस बार गति बहुत तेज
मानसून की दस्तक से पहले तैयारी, बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित