BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मानसून की दस्तक से पहले तैयारी, बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित

मथुरा। मानसून की दस्तक से पहले जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जनपद में बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। यमुना जल की लगातार मानीटरिंग शुरू हो गयी है। उपर यमुना जल स्तर की रिपोर्ट प्रतिदिन भेजी जा रही है।

अधिशासी अभियंता अपर खण्ड आगरा नहर के मुताबिक प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी बाढ संबंधित  सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए खण्डीय कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सहायक अभियन्ता प्रथम संजीव कुमार तिवारी प्रभारी अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। यह कक्ष 24 घण्टे कार्य करेगा। वर्षा सम्बन्धी सूचनाएं प्राप्त करना एवं नदियों का जल भराव व क्षति सम्बन्धी सूचनाएं प्राप्त करना एवं सूचनाओं को उच्चाधिकारियों को प्रसारित करना होगा। प्रतिदिन कार्यालय केन्द्रीय जल आयोग प्रयाग घाट मथुरा से यमुना नदी की सुबह 8 बजे एवं साय 4 बजे की पंशाल प्राप्त कर बाढ नियंत्रण कक्ष में प्रातः 8ः30 बजे तक एवं सायं 4ः30 बजे तक एवं आवश्यकतानुसार प्रति घण्टा की पंशाल उपलब्ध करायंेगे। इनका रविवार का अवकाश रहेगा।


अवकाश के दिन आरक्षित पारी के महेश चन्द्र मेठ यमुना नदी की पंशाल लायेंगे। सहायक अभियन्ता प्रथम, अपर खण्ड आगरा नहर मथुरा प्रयाग घाट पर आठ-आठ घण्टे की शिफ्ट में पंशाल देखने व दूरभाष से बताने के हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सूचित करेंगे। योगेन्द्र सिंह जूनियर इंजीनियर कामा रेगूलेटर के गेज व डिस्चार्ज पर विशेष सतर्कतापूर्वक निगरानी करायंेगे तथा पंशाल बाढ़ नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेंगे। आरक्षित कर्मचारी देववत्त मुन्शी, पृथ्वीराज मेठ तथा गिर्राज बेलदार आरक्षित पारी के कर्मचारी देवदत्त मुन्शी व पृथ्वीराज मेठ एवं अन्य पारियों के कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश के दिन ड्यूटी देगें तथा अन्य दिनों में कार्यालय समय में खण्ड एवं उपखण्ड में ड्यूटी करेंगे। आरक्षित पारी का कोई भी कर्मचारी प्रभारी अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नही छोड़गा। देवदत मुन्शी पारियों में लगे कर्मचारियों के अवकाश पर जाने पर बाढ़ ड्यूटी करेंगे।


उक्त कर्मचारियों को समय-समय पर सूचित कर दिया जायेगा। साप्ताहिक अवकाश प्रथम पारी रविवार,  द्वितीय पारी मंगलवार, तृतीय पारी गुरूवार एवं आरक्षित पारी शुक्रवार को सूची के अनुसार ड्यूटी पर कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारी प्रतिदिन प्रातः आठ बजे यमुना जलस्तर बर्षा एवं अन्य नदियों के जलस्तर की सूचना बाढ नियन्त्रण कक्ष में उपलब्ध रजिस्टर में दर्ज करेंगे या निर्धारित प्रारूप पर भरकर सम्बन्धित अधिकारियों को उपलब्ध करायेंगे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की डाक वितरण के साथ-साथ खण्ड की डाक वितरण का कार्य भी करेंगे।


उप प्रभारी अधिकारी अपनी निर्धारित अवधि में तीन पारियों के उप प्रभारी अधिकारी होंगे तथा समस्त सूचनाओ को भेजने तथा आवश्यकतानुसार प्राप्त करने की व्यवस्था करंेगे एवं राजेन्द्र कौशिक वरिष्ठ जल लेखा सहायक अपर खण्ड आगरा नहर मथुरा प्रतिदिन प्रातः आठ बजे बाढ़ से सम्बन्धित समस्त सूचनाएं निर्धारित प्रारूपों पर सर्व सम्बन्धित को अपनी उपस्थिति में प्रसारित करायेंगे एवं यह सुनिश्चित करेंगे कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष के गेज रजिस्टर में गेजे गत 24 घण्टे की भरी हुई है।


उप प्रभारी अधिकारी प्रातः 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाढ़ नियत्रण कक्ष में नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे और बिना अधोहस्ताक्षरी की अनुमति के मुख्यालय व कार्यालय नही छोडेंगे। विशेषध्विषम स्थिति में मुख्यालय मथुरा से बाहर रहने पर निरन्तर बाढ़ नियंत्रण कक्ष व प्रभारी अधिकारी के दूरभाष पर सम्पर्क में रहेंगे अन्य सभी कर्मचारी भी बिना प्रभारी अधिकारीध्उप प्रभारी अधिकारी की अनुमति के अपना मुख्यालय व कार्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा स्थानीय निवास का पता प्रभारी अधिकारियों को उपलब्ध करायेंगें।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More