BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

झारखंड : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश को पीटा, फाडे कपड़े

झारखंड : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश को पीटा, फाडे कपड़ेअक्सर विवादित सुर्खियों में रहने वाले स्वामी अग्निवेश की झारखंड के पाकुड़ जिले में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पिटाई कर दी। पहाडिय़ा महा सम्मेलन में भाग लेने आए स्वामी अग्निवेश के साथ पाकुड़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व विद्यार्थी परिषद ने मारपीट की। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के दौरे का विरोध कर रहे थे और अग्निवेश गो बैक के नारे लगा रहे थे। पुलिस ने 20 हमलावरों को हिरासत में लिया है।

विरोध प्रदर्शन और काला झंडा दिखाने से शुरू हुआ मामला सिर्फ धक्का-मुक्की तक ही नहीं, बल्कि लात-जूतों तक पहुंच गया। स्वामी अग्निवेश को धकेल कर नीचे गिरा दिया। उनके कपड़े फाड़ दिए गए, पगड़ी खोल दी गई। इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश के खिलाफ नारे लगाए- जय श्री राम, अग्निवेश भारत छोड़ो, अग्निवेश पाकुड़ में नहीं रहना होगा।

दरअसल स्वामी अग्निवेश मंगलवार को पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में पहाडिय़ा समुदाय की एक सभा को संबोधित करने वाले थे। यह सभा अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति दामिन दिवस के 195वें वर्षगांठ पर आयोजित की गयी थी। इस सभा के पहले उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया। इसमें उनके दिए बयानों से नाराज कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश के होटल से बाहर निकलते ही उनपर हमला कर दिया।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More