BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुस्लिम पार्टी :बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, बताया घोर सांप्रदायिक पार्टी

मुस्लिम पार्टी :बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, बताया घोर सांप्रदायिक पार्टीनई दिल्ली। कांग्रेस के मुसलमानों की पार्टी होने के मुद्दे पर सियासी तकरार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस ने भले ही उस उर्दू अखबार की रिपोर्ट को नकारा हो जिसमें दावा किया गया था कि राहुल ने कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी बताया था। अब उसी अखबार ने कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रमुख नदीम जावेद का इंटरव्यू छपा है। जिसमें कांग्रेस नेता ने एक तरह से यह पुष्टि की है कि राहुल ने कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी कहा था। वहीं बीजेपी भी इस मौके को भुनाते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस का इन आरोपों से इनकार करना उसका पाखंड है। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस एक घोर सांप्रदायिक पार्टी है। बीजेपी नेता ने कांग्रेसी नेता शशि थरूर के उस बयान पर भी हमला बोला जिसमें थरूर ने हिंदू पाकिस्तान की बात कही थी। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस के लोग इस देश की अवधारणा को समझते ही नहीं हैं और इसी कारण उनके नेता ऐसा बयान दे रहे हैं।

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि केरल में कांग्रेस ने रामायण के संदर्भ एक कार्यक्रम तय किया था। कांग्रेस महात्मा गांधी के राम राज्य की अवधारणा पर यह कार्यक्रम करने वाली थी लेकिन, इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया क्योंकि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है। आखिर पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस से क्या गलत पूछ लिया कि आप मुस्लिम महिलाओं की पार्टी हैं या नहीं। केवल आप पुरुषों की ही बात कहोगे। यह कैसी राजनीति है।

जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस की सोच तुष्टिकरण की है। इस देश में 1984 में सिखों का नरसंहार हुआ था। भागलपुर में सांप्रदायिक दंगा था। शाह बानो केस एक सांप्रदायिक सोच का उदाहरण है। इसके सामने पूरी राजनीति और संविधान का समर्पण कर डाला गया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अधिकृत तौर पर कहा था कि संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। यह पूरी कांग्रेस की सोच है। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार शिंदे ने राज्यों को पत्र लिखकर आतंकवाद के आरोप में पकड़े गए मुस्लिम युवाओं को छोडऩे की वकालत की थी। कांग्रेस की घृणित सोच ने ही इस देश का विभाजन किया था। इसी कारण देश में कई संकट पैदा हुए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More