BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हिंदू पाकिस्तान वाले बयान पर फंसे शशि थरूर, कोर्ट ने भेजा नोटिस

हिंदू पाकिस्तान वाले बयान पर फंसे शशि थरूर, कोर्ट ने भेजा नोटिसकोलकाता। हिंदू पाकिस्तान शब्द का इस्तेमाल कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। राजनीतिक आलोचना के बाद अब कोलकाता की अदालत ने उनके खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर को 14 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। थरूर के खिलाफ यह नोटिस स्थानिय वकील सुमीत चौधरी की याचिका पर जारी किया गया है। चौधरी ने आरोप लगाया था कि थरूर के इस बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और संविधान का अपमान किया गया है।

आपको बता दें, तिरूवनंतपुर में बुधवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा था कि अगर 2019 का चुनाव बीजेपी जीतती है तो देश हिन्दू पाकिस्तान बन जाएगा। साथ ही थरूर ने कहा था कि अगर बीजेपी जीतती हो तो वह नया संविधान लिखेगी, जिससे यह देश पाकिस्तान बनने की राह पर प्रशस्त होगा। जहां, अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई सम्मान नहीं किया जाता है।

बयान पर मचे सियासी बावल और बीजेपी के हमले के बाद के बाद कांग्रेस ने अपना रूख साफ किया था। कांग्रेस ने शशि थरूर के इस बयान से खुद को किनारा कर लिया है। जबकि, दूसरी तरफ, थरूर ने साफ कर दिया है अब भी वे अपने बयान पर कायम हैं। वहीं, थरूर के हिन्दू पाकिस्तान वाले बयान बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने थरूर के बयान पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग की है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More