BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

माधुरी ने डांस दीवाने शो के दौरान कहा, कभी-कभी मेरे बेटे...

माधुरी ने डांस दीवाने शो के दौरान कहा, कभी-कभी मेरे बेटे...मुंबई। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का कहना है कि कभी-कभी उनके दोनों बेटे भी उन्हें अहमियत नहीं देते हैं। एक बयान के मुताबिक, ‘डांस दीवाने’ शो के प्रतिभागियों में से एक किशन ने अपनी प्रस्तुति अपनी मां को समर्पित करते हुए लोगों की आंखों में आंसू ला दिए। अपनी प्रस्तुति के बाद किशन ने कहा, ‘‘मुझे अपनी मां के फोन को नजरअंदाज करने और उनको अहमियत नहीं देने का पछतावा है।’’माधुरी ने अपने जवाब में कहा, ‘‘कभी-कभी मेरे बेटे भी मुझे अहमियत नहीं देते हैं और मुझे उस वक्त बुरा लगता है जब मैं उन्हें बार बार बुलाती रहती हूं लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकती। बात यह है कि इस दुनिया में हर मां अपने बच्चों को लेकर संरक्षी होती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं छोटी थी तो मैं भी यही किया करती थी लेकिन अब मैं मां हूं तो मुझे पता है कि कैसा लगता है।’’

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More