देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य दिग्गज कांग्रेसी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग बैलगाड़ी पर सवार है। मोदी ने कहा कि बैलगाड़ी नहीं ' बेल ' गाड़ी पर सवार है।
जयपुर में प्रधानमंत्री-लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता लोग जमानत पर है, और इन लोगों को मोदी और वसुंधरा का नाम सुनकर बुखार आ जाता है। मोदी ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार की विभिन्न योजनाओं के कारण अब तक एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में 5 करोड़ लोग गरीबी से मुक्त हो चुके है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम मुद्दों को लटकाते, अटकाते और भटकाते नहीं है, सिर्फ विकास करते है और योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाते है।
प्रधानमंत्री-लाभार्थी जन संवाद रैली की खास बातें।
- कांग्रेस को आजकल कुछ लोग बैलगाड़ी, नहीं बेल गाड़ी बोलने लगे हैं। आखिर कांग्रेस के दिग्गज कहे जाने वाले कई नेता आजकल बेल पर यानि जमानत पर हैं : पीएम मोदी।
- न्यू इंडिया का निर्माण राजस्थान निर्माण के बिना संभव नहीं है।
- सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर सभी के विकास और सभी को स्मार्ट बनाने के लिए सरकार ने 7000 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है : पीएम मोदी।
- गांवों में विकास के लिए हर क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है : पीएम मोदी
- हमारा एकमात्र एजेंडा है विकास, विकास, विकास : पीएम मोदी।
- उज्जवला योजना ने महिलाओं के जीवन को बदलकर धुएं से बाहर लाने का कार्य किया है : पीएम मोदी।
- मुद्रा योजना के तहत राजस्थान के 44 लाख उद्यमियों को लोन दिया है : पीएम मोदी।
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को खुद के घर सपना साकार हुआ है : पीएम मोदी।
- स्वच्छ भारत योजना के तहत 80 लाख शौचालयों का निर्माण हुआ है : पीएम मोदी।
- तूर दाल, उड़द, सोयाबीन और धान समेत कई पैदावारों में लागत का डेढ़ गुना मूल्य सुनिश्चित किया है : पीएम मोदी।
-
- तीन वर्ष पहले सॉयल हैल्थ कार्ड का शुभारंभ सूरतगढ़ से हुआ। इसके बाद 14 करोड़ 50 लाख से ज्यादा किसानों को सॉयल हैल्थ कार्ड मिल चुके हैं : पीएम मोदी।
- मुझ 2100 की योजनाओं का शिलान्यास करने का अवसर मिला : पीएम मोदी।
-विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है राजस्थान : पीएम मोदी।
-राजस्थान में सम्मान, अपनापन मिलता है : पीएम मोदी।
- पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा राजस्थान अपनी परंपरा के अनुरूप,अपनी संस्कृति के अनुरूप किस प्रकार सादर-सत्कार देता है इसकी साफ-साफ झलक मैं आज अनुभव कर रहा है। मैं राजस्थान के जनमत को इस विशाल मैदान में देख रहा हूं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
प्रियंका गांधी के वायनाड से 'पॉलिटिकल डेब्यू' पर भाजपा का तंज, कांग्रेस ने जताई खुशी