देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। देश के ज्यादातर हिस्सों में अब मानसून की बारिश हो रही है। कई राज्यों में यह बारिश राहत लेकर आई है तो कहीं ढेरों आफत। दिल्ली में बारिश से सडक़ों पर चलना मुश्किल हो रहा है। वहीं उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भारी बारिश हो रही है जिससे कई जगह लैडस्लाइड हुए तो कुछ नदियां खतरे के निशान के ऊपर से बह रही है। कश्मीर में बाढ़ की चेतावनी भी दी गई है।
हिमाचल के चंबा में रावी नदी का रौद्र रूप देखने को मिला है। यहां भारी नुकसान हुआ है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच चुका है। वहीं, राजस्थान के बीकानेर में बारिश का पानी लोगों के घरों और सडक़ों में भरा हुआ है। यहां दो लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे देश में मानसून 15 जुलाई तक आना था, लेकिन ये अभी ही हर जगह पहुंच गया है। देश के कई हिस्सों में इस समय मानसून की जोरदार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से राजस्थान के बीकानेर में एक घर ढह गया। जिससे मां और बेटी की मौत हो गई। यहां के नोखा इलाक़े में बारिश की वजह से पूरा मकान जमीदोंज हो गया। मकान के मलबे में दबकर एक महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम, नगर पालिका अध्यक्ष सहित तमाम प्रसाशनिक अधिकारी मौके पर पहुचें और रेस्क्यू आपरेशन चलाकर जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर एक बच्ची को सकुशल बाहर निकाला गया। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश से कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। तो कई पर खतरा मंडरा रहा है। पांचली, रोजड नदी, शिवना और जाखम समेत हर नदी उफान पर है। जिसकी वजह से कई रास्ते बंद हो चुके हैं। पुल भी पानी में समा गए हैं। प्रतापगढ़ शहर की कॉलोनियां में इतना पानी भर चुका है कि लोग घरों में बंधक बनकर रह गए हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रावी नदी भारी तबाही मचा रही है। रावी नदी से सबसे बुरा हाल निचले इलाकों का है। हिमाचल प्रदेश में अब तक 96 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है। पिछले दो दिन में ही 16 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है। जिसकी वजह से बांध लबालब हो गए हैं। और पानी रावी और व्यास नदियों में लगातार छोड़ा जा रहा है। यही पानी लोगों के लिए आफत बन रहा है।मनाली लेह नेशनल हाईवे पर मढ़ी के पास भी पहाड़ों से चट्टानें गिरी हैं। जिसकी वजह से 7 घंटे हाईवे ठप रहा। सैकड़ों पर्यटक फंसे रहे। तो मनाली में भी भारी बारिश हो रही है। जबकि लाहौल-स्पीति जिले में भी कई जगह सडक़ पर मलबा आने से सडक़ें बंद हो गई हैं। हिमाचल के सबसे गर्म इलाके ऊना में तो तीन दिन में 91.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 30 जून तक हिमाचल को कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तेज हवा और बारिश से एनसीआर में बड़ी राहत, कई इलाकों में एक्यूआई सुधरा, न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा