BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पीडि़ता का खुलासा, दाती महाराज ने कई लड़कियों का किया रेप!

पीडि़ता का खुलासा, दाती महाराज ने कई लड़कियों का किया रेप!नई दिल्ली। रेप के आरोपी दाती महाराज को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। दाती महाराज पर आरोप लगाने वाली पीडि़ता अब सामने आई है। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान पीडिता ने कहा कि दाती महाराज ने उसका ही नहीं बल्कि कई और लड़कियों के साथ भी रेप किया। उन्होंने कहा, ‘मेरे सामने बहुत लोग रात्रि सेवा में बहुत लोग जाते थे। लेकिन जब मेरे साथ ऐसा कुकर्म हुआ तो मैं सकते में आ गई। मैं जानती हूं कई और लड़कियां भी हैं जिनके साथ ये (रेप) हुआ है।’ 

 

वहीं दाती महाराज ने सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि साजिश के तहत हमें फंसाया जा रहा है। पीडि़त ने कहा कि मुझे इस बात का अंदाजा भी नही था कि ऐसा कुछ भी हो सकता है। भगवान मानती थी मैं उनको। जो गंदगी उन्होंने की है माफी योग्य नही है। आश्रम की मुख्य डायरेक्टर ही लड़कियों को ले जाती थी।

 

दाती ने दस्तावेजों पर कराए साइन...

उन्होंने कहा कि दाती महाराज ने मुझसे कई तरह के दस्तावेजों पर साइन कराए थे। मुझे डर था, इसलिए मैने परिवार वालों को भी भी नहीं बताया था। लेकिन जब परिवारवालों को बताया तो उन्होंने हौसला दिया। मैं अगर शिकायत नहीं करती तो मेरा जमीर मुझे जीने नहीं देता था। मुझे लगता था कि मुझे आवाज उठानी है। पीडि़त ने कहा कि मेरा माइंडवॉश किया गया था। हमें कुछ समझ ही नहीं आता था। लगता था जो वो कह रहा है वही सही है।

 

दाती की सफाई...

दाती महाराज की सफाई और पीडि़त को बेटी जैसा बताए जाने पर उन्होंने कहा कि बेटी और पिता का संबंध ऐसा नहीं होता है। मैं दाती महाराज के लिए सख्त सजा की मांग करती हूं। पीडि़त के आरोपों पर दाती महाराज ने कहा कि मैं हर जांच के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा, ‘मैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए 22 साल से काम कर रहा हूं। मैं नारी का अपमान करूं ये मेरे लिए ना संभव था ना है। दाती ने ये भी कहा कि मैं कहीं भागा नहीं, मैं भगौड़ा नही हूं, राष्ट्र का दास हूं।’ उन्होंने बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हुए कहा कि सचिन जैन, नवीन गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, ये बहुत सालों से जुड़े हुए है। 

 

साल 2015 में अभिषेक अग्रवाल नाम का व्यक्ति यहां जुड़ा, वो संस्थान में सेवाएं करता था आपस मे इनका संबंध बना और इनके बीच मे कुछ आर्थिक लेनदेन हुआ। आर्थिक लेनदेन 2016-17 नवम्बर तक चला। जिसकी जानकारी मुझे नहीं थी कि इन्होंने क्या दिया और क्या लिया। 2017 नवंबर-दिसंबर में इन्होंने कहा कि हमारे पैसे अभिषेक अग्रवाल नहीं दे रहा है, ये सुनकर ही मैं चौक गया कि ये क्या, इतना पैसा और मुझे ही जानकारी नहीं, लगातार इन्होंने मुझे इन 4-5 महीनों में बहुत परेशान किया। 5 मई को सचिन जैन मुझे गुरुग्राम में मिला और बोला कि 1 महीना है आपके पास अगर 1 महीने में आपने पैसा नहीं दिया, तो मैं तो बर्बाद हो ही गया हूं और आपको भी बर्बाद कर दूंगा, मैंने बहुत समझाया नहीं माने और घटना आपके सामने है।

 

बता दें, बाबा दाती महाराज से मंगलवार को पुलिस ने छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि दिल्ली और राजस्थान में दाती महाराज के आश्रमों में उससे रेप किया गया। दिल्ली महिला आयोग ने हाल ही में इस स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार करने को कहा था। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More