देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। सलमान खान के बाद अब इसी हफ्ते अक्षय कुमार भी अपने फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं। बता दें, हॉकी पर बनी फिल्म गोल्ड 15 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है। काफी समय से अफवाह चल रही थी कि अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड पोस्टपोंड हो चुकी है और फिल्म 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। लेकिन पिछले हफ्ते ही फिल्म के रिलीज डेट के साथ नया पोस्टर रिलीज किया गया। फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया है।
फरहान अख्तर के बैनर तले बन रही यह फिल्म 1948 के समय की कहानी दिखाएगी.. जबकि आज़ाद भारत में लंदन ओलंपिक्स में पहली बार गोल्ड मेडल जीता था। फिल्म में अक्षय कुमार हॉकी कोच की भूमिका में हैं और बंगाली बोलते दिख रहे हैं। बता दें, इस फिल्म को बॉयोपिक माना जा रहा था। लेकिन यह पूरी तरह काल्पनिक है। फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा, गोल्ड बॉयोपिक नहीं है। यह पूरी तरह से काल्पनिक कहानी है, जो कि 1933-48 के भारत में दर्शाया गया है। उस वक्त देश के हालात कैसे थे.. उस वक्त के खिलाड़ी और खेल.. और हॉकी पर आधारित है गोल्ड।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
किसी का भाई किसी की जान फ्लॉप होने पर सलमान ने तोड़ी चुप्पी
बप्पा के दर्शन करने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पहुँचे सलमान-शाहरुख
अक्षय पात्र द्वारा आगरा में दो हज़ार लोगों को प्रतिदिन उपलब्ध करा रहा निःशुल्क भोजन