BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोचर को छुट्टी पर भेजा, बख्शी नए सीओओ बने : आईसीआईसीआई

कोचर को छुट्टी पर भेजा, बख्शी नए सीओओ बने : आईसीआईसीआईमुंबई। आईसीआईसीआई बैंक ने सोमवार को संदीप बख्शी को पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त करने की घोषणा की तथा एमडी व सीईओ चंदा कोचर को उनके खिलाफ आरोपों के संबंध में 'जांच पूरी होने तक छुट्टी पर' भेज दिया। 

 

बख्शी 1 अगस्त 2010 से आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ हैं। वे कोचर के छुट्टी पर रहने के दौरान कंपनी के निदेशक मंडल को रिपोर्ट करेंगे। 

 

बैंक ने एक बयान में कहा, "सीओओ पद के लिए उनकी नियुक्ति पांच सालों के लिए होगी, जो नियामक अनुमोदन के अधीन है। वे 19 जून 2018 से या नियामकीय मंजूरी मिलने के दिन से सीओओ का पदभार संभालेंगे, जो भी पहले होगा।"

 

बयान में कहा गया, "बक्शी बैंक के सभी कारोबारी और कॉरपोरेट केंद्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। बैंक के सभी कार्यकारी निदेशक और कार्यकारी प्रबंधन उन्हें रिपोर्ट करेंगे। जबकि बख्शी चंदा कोचर को रिपोर्ट करेंगे, जो आईसीआईसी बैंक की एमडी और सीईओ बनी रहेंगी।"

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More