BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कौन बनेगा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष के सवाल का जवाब- नो कमेंट

कौन बनेगा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष के सवाल का जवाब- नो कमेंटजयपुर । कौन बनेगा राजस्थान में भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष, यह सवाल प्रदेश की राजनीति और शासन सचिवालय के गलियारों में गूंज रहा है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की वन टू वन बैठक होने के बावजूद भी किसी भी नाम पर एकराय नहीं हो सकी है।

वहीं सीएम राजे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर से भी मुलाकात कर चुकी है, लेकिन अभी तक भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का नाम फाइनल नहीं हो सका है।

 

खास खबर डॉट कॉम ने राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना से कौन बनेगा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर बातचीत की, तो उन्होंने सिर्फ यही कहा, नो कमेंट। साथ ही जब यह पूछा गया कि कौन-कौन से नाम पैनल में है, तो भी यही जवाब मिला, नो कमेंट, । जब यह पूछा गया कि क्या सीएम राजे और उनके गुट के मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर दबाव बना रहे है, तो भी यही जवाब मिला, नो कमेंट।

 

खन्ना से सिर्फ यह बात कही कि बिना प्रदेशाध्यक्ष के संगठन का काम चल तो रहा है ना। वहीं प्रदेश की जनता को और ना ही प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को यह समझ नहीं आ रहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से क्या दिक्कत है। आखिर कौन से वह राजनीतिक समीकरण या वोट बैंक की राजनीति है कि अगर गजेंद्र सिंह शेखावत प्रदेशाध्यक्ष बनते है, तो राजनीतिक समीकरण और वोट बैंक की राजनीति गड़बड़ा जाएगी। यह शायद भाजपा के इतिहास में पहली बार राजस्थान को लेकर इतनी माथापच्ची हो रही है कि सीएम वसुंधरा राजे गुटबाजी करके और अपने मौजूदा प्रचंड के बलबूते केंद्रीय नेतृत्व पर दवाब बना रही है।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More