BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

संजय दत्त बॉयोपिक 'संजू' से अब अनुष्का का लुक हुआ रिवील

संजय दत्त बॉयोपिक 'संजू' से अब अनुष्का का लुक हुआ रिवीलसंजय दत्त बॉयोपिक 'संजू' फिल्म के सभी किरदारों के रोल पहले ही रिवील कर दिए गए थे,लेकिन फिल्म अनुष्का का भी अहम किरदार देखने को मिलेगा। संजय दत्त बॉयोपिक 'संजू' में रणबीर कपूर संजय दत्त का रोल निभा रहे है,वहीं अनुष्का फिल्म में जर्नलिस्ट बनी हुई नजर आएंगी। 

जैसे कि इस फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर ने पहले ही धमाल मचा रखा है,वहीं अब फिल्म में अनुष्का शर्मा का लुक भी रिवील कर दिया गया है। कोई शक नहीं यह शानदार है। फिल्म हर पोस्टर के साथ और दिलचस्प होता जा रहा है। 

अब तक निर्देशक राजकुमार हिरानी ने सिर्फ रणबीर कपूर का लुक ही आउट किया था। लेकिन अब फिल्म संजू से एक नई पोस्टर रिवील की गई है, जहां अनुष्का काफी अलग अंदाज में दिख रही हैं।

बता दें, अनुष्का फिल्म में कैमियो निभा रही हैं। कोई शक नहीं कि इस फिल्म में रणबीर ही नहीं, सोनम- अनुष्का और दूसरे किरदार भी अपनी लुक से सबको हैरान कर रहे हैं। 

संजय दत्त की लाइफ पर बनी यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होने वाली है। राजकुमार हिरानी हर दिन फिल्म की एक पोस्टर शेयर कर रहे हैं। जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More