देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार की चार वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए ‘संपर्क से समर्थन’ कार्यक्रम की शुरुआत की। शाह ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग से यहां मंदिर मार्ग में स्थित उनके घर पर मुलाकात की और कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने सुहाग को मोदी सरकार के उपलब्धियों से संबंधित कुछ पुस्तिकाएं भी भेंट की।
भाजपा प्रमुख ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रव्यापी अभियान ‘संपर्क से समर्थन’ लॉन्च किया। घर-घर जाने की इस पहल का उद्देश्य बीते चार वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा शुरू की गई परिवर्तनीय पहलों से लोगों को जागरूक करना है।’’ पार्टी के एक अधिकारी ने कहा कि अमित शाह पहले हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सुहाग के आवास से संपर्क अभियान की शुरुआत करने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में इसे रद्द कर दिया गया।
शाह इस कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए 50 नामचीन व्यक्तियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे। यह अभियान पार्टी की 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अधिकतम लोगों तक पहुंच बनाने के प्रयास का हिस्सा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पीएम नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बताया 'ट्यूमर', बोले- हमने उसे हटा दिया
पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं
गृह मंत्री अमित शाह पर कनाडा के आरोपों को भारत ने किया खारिज, उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर लगाई फटकार