BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कर्नाटक : कैबिनेट का खाका तैयार, दो उप-मुख्यमंत्री पद पर फंसा पेच

कर्नाटक : कैबिनेट का खाका तैयार, दो उप-मुख्यमंत्री पद पर फंसा पेचबेंगलूरु। कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और कैबिनेट का खाका तो लगभग तैयार है, लेकिन कांग्रेस की दो डेप्युटी सीएम की मांग पर पेच फंसा हुआ है। 23 मई को जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी सीएम पद की शपथ लेंगे। 

 

 

बता दें कि सोमवार को ही कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद ही यह कयास लगने शुरू हो गए कि कैबिनेट का खाका तैयार कर लिया गया है।

 

 

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस चाहती है कि डेप्युटी सीएम की दो पोस्ट हों, लेकिन जेडीएस इससे सहमत नहीं दिखती। चूंकि कांग्रेस के विधायकों की संख्या ज्यादा है, इसलिए उसे ज्यादा पद मिल सकते हैं। अगर सीएम और डेप्युटी सीएम का एक पद जेडीएस को मिलता है, तो कांग्रेस स्पीकर का पद मांग सकती है। 

 

 

कांग्रेस के डेप्युटी सीएम के रूप में दलित चेहरे जी परमेश्वर को लाने की बात है। कुमारस्वामी ने भरोसा जताया कि सभी चीजें आपसी सहमति से तय हो जाएंगी।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More