देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बेंगलुरु। कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद शोभा करान्दलजे ने मंगलवार को कहा कि राज्य में 118 विधानसभा सीटों पर अन्य दलों से आगे चल रही पार्टी के जीत की ओर अग्रसर होने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिनके व्यापक प्रचार अभियान के कारण यह संभव हुआ है।
शोभा ने यहां कहा, ‘‘यह जनादेश स्पष्ट रूप से कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति और सिद्धारमैया के अहंकार के खिलाफ है। इस जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और हमारे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस. येदियुरप्पा के व्यापक प्रचार अभियान को जाता है।’’
भाजपा की दक्षिण के गढ़ कर्नाटक में सत्ता में वापसी होती दिख रही है, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी पार्टी कांग्रेस दूसरे और जेडीएस तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरू, नई दिल्ली और पूरे कर्नाटक में भाजपा के पार्टी कार्यालयों में जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा ने पांच साल पहले हुए चुनाव में 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को करारा झटका लगा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी और बादामी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि चामुंडेश्वरी सीट पर वह जनता दल सेक्युलर के जी.टी.देवगौड़ा से काफी पीछे चल रहे हैं। बादामी सीट पर भी वह भाजपा के बी.आर.श्रीरामुलु से पीछे चल रहे हैं। येदियुरप्पा शिकारीपुरा से जीते-
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस. येदियुरप्पा मंगलवार को शिकारीपुरा सीट से 35,397 वोटों से जीत गए हैं। येदियुरप्पा (75) ने कांग्रेस उम्मीदवार गोनी मालातेश और सात अन्य उम्मीदवारों को पराजित किया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कर्नाटक 2026 की दहलीज़ पर
पुतिन के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारत
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी