BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मदरसे में रेप करने वाला आरोपी मौलवी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज

मदरसे में रेप करने वाला आरोपी मौलवी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट का केस दर्जनई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में एक मदरसे में बच्ची के रेप के आरोप में फरार चल रहे मौलवी को पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मौलवी के खिलाफ भी पॉस्को के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, रेप की घटना पर गुस्साए लोगों ने मौलवी के घर में भी जमकर तोडफ़ोड़ की।

 

साहिबाबाद पुलिस के मुताबिक, मौलवी का नाम गुलाम सादिक है, जो बिहार का रहने वाला है। उसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच है। वह मदरसे में कई साल से है, जिसमें करीब 100 बच्चे तालीम के लिए आते हैं और 10 बच्चे मदरसे में ही रहते हैं।

 

आपको बता दें, इस लडक़ी का 21 अप्रैल को दिल्ली के गाजीपुर से अपहरण कर लिया गया था और वह रविवार को दिल्ली से सटे साहिबाबाद के मदरसे में मिली थी। बच्ची ने मैजिस्ट्रेट को बताया कि 21 अप्रैल को दुकान जाने के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी उसे पड़ोस की लडक़ी मिली, जिसने उससे एक दोस्त से मिलवाने के लिए बुलाया। यह वही नाबालिग था, जो उसे मदरसे तक लेकर गया था। बच्ची ने बताया कि नाबालिग और मदरसे के मौलवी उसका यौन शोषण करने के बाद उसे कमरे में बंद कर देते। मदद के लिए चिल्लाने की आवाजें कोई नहीं सुन पाता क्योंकि साथ वाले कमरे में क्लासेस चलती थीं। पीडि़ता ने बताया कि मदरसे में कुछ अन्य लोगों ने भी उसे गलत तरह से छुआ। उनकी पहचान की कोशिशें भी जारी हैं।

 

जब पीडि़ता को मदरसे से छुड़ाने के लिए पुलिस वहां पहुंची थी तो वह एक कपड़ा लपेटे फर्श पर बिछी चटाई पर लेटी हुई थी। जिस कमरे में बच्ची को रखा गया था, उसमें मौलवी क्लासेस के बीच आराम करने के लिए पहुंचता था। वह इमारत स्थानीय मस्जिद कमिटी की है, जिसमें मौलवी बच्चों को तालीम देता है। पिछले साल ही मौलवी को नियुक्त किया गया था।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More