BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लालू की गैरमौजूदगी में आज होगी तेज प्रताप और ऐश्वर्या की सगाई

लालू की गैरमौजूदगी में आज होगी तेज प्रताप और ऐश्वर्या की सगाईपटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी ऐश्वर्या की आज सगाई होने जा रही है। लालू की गैरमौजूदगी में लालू और ऐश्वर्या की पटना में सगाई होगी और दोनों 12 मई को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी की घोषणा पहले ही आधिकारिक रूप से कर दी गई है। तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी की तैयारियां भी पिछले कुछ समय से लगातार चल रही है। लालू यादव और राबड़ी देवी की सभी बेटियां सगाई में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुकी हैं। 

 

सगाई समारोह पटना के होटल मौर्या दोपहर दो बजे होग। चारा घोटाले मामले में जेल बंद में होने के कारण लालू प्रसाद यादव अपने बेटे की सगाई में नहीं शामिल हो पाएंगे। लालू प्रसाद यादव का फिलहाल दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की सगाई में दोनों परिवारों के खास करीबियों को बुलाया गया है। सगाई में करीब 200 लोग शामिल होंगे तो वहीं शादी पटना के वेटनरी कॉलेज से होगी जहां सभी मेहमानों को बुलाया जाएगा। लालू प्रसाद यादव के नहीं होने के कारण समारोह को निजी ही रखा गया है। 

 

आपको बता दें कि 16 अप्रैल को ही तेज प्रताप ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया है और पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि ऐश्वर्या के रूप में उन्हें सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट मिला है। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की होने वाली बहू ऐश्वर्या राय शादी तय होने के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने पटना में स्कूली शिक्षा और दिल्ली में उच्च शिक्षा ली है। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More