BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सुप्रीम कोर्ट की ‘आम्रपाली ग्रुप’ को चेतावनी, फ्लैट का कब्जा दे या जाए जेल

सुप्रीम कोर्ट की ‘आम्रपाली ग्रुप’ को चेतावनी, फ्लैट का कब्जा दे या जाए जेलनई दिल्ली। रियल स्टेट क्षेत्र के बड़े कारोबारी आम्रपाली ग्रुप को सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि वह या तो अपने लीजर वैली प्रोजेक्ट में खरीददारों को समय पर फ्लैट का कब्जा प्रदान करे या जेल जाने को तैयार हो जाए। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति अमिताभ राय की पीठ ने कहा, ‘‘हमें खरीददारों के हितों की चिंता है। अगर डेवलपर खरीदारों के हितों ध्यान नहीं रखता है और समय पर फ्लैट सुपुर्द नहीं करता है तो हम उनको जेल भेज देंगे।’’

 

अदालत ने समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने का निर्देश देते हुए 27 मार्च को मामले में अगली सुनवाई के दौरान प्रोजेक्ट के 19 टॉवरों में शामिल 1,665 फ्लैट की कार्य प्रगति बताने को कहा है। अदालत ने फर्म को समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने को लेकर एक अंडरटेकिंग देने को कहा। आम्रपाली ने गुरुवार को अपने 10 प्रोजेक्ट में शामिल 10,647 फ्लैट का विवरण पेश किया। उसने अगले 12 महीने में फ्लैट देने बात कही।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More