देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। इस चर्चा की शुरुआत बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह राज्यसभा में अपने पहले भाषण से करेंगे, जिसमें सरकार के बजट सहित सभी नीतियां गिनाएंगे।
राष्ट्रपित के अभिभाषण में आए एक राष्ट्र- एक चुनाव पर खासा जोर रहने की उम्मीद है। हालांकि विपक्ष के हंगामे के आसार है। विपक्ष ने पिछले सत्र मे शाह का पहला भाषण नहीं होने दिया था। लेकिन राष्ट्रपति का अभिभाषण पर चर्चा जरुरी है ऐसे मे शाह को अपनी बात रखने का मौका मिलना तय है।
वहीं जीरो आवर में कासगंज दंगा मामले पर और पेटोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर विपक्ष के हंगामे के आसार हैं। अभिभाषण पर चर्चा दोपहर दो बजे शुरु होगी। इसके लिए दो दिन का समय तय किया गया है। 5 फरवरी को चर्चा पूरी होने के बाद सरकार की ओर से सदन के नेता वित्त मंत्री अरुण जेटली का जवाब होगा। उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हुकुम सिंह की शनिवार को निधन हो गया, जिसके चलते आज लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। सदन के सदस्य आज सुबह सदन में दिवंगत श्रद्धांजलि देंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
जैसलमेर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति की अगवानी की
विजय दिवस समारोह में शामिल होने बांग्लादेश जाएंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद