BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्कूली बच्चों को निशाना बनाने वाली घटना से करणी सेना ने पल्ला झाड़ा

स्कूली बच्चों को निशाना बनाने वाली घटना से करणी सेना ने पल्ला झाड़ानई दिल्ली। करणी सेना के विरोध के बीच संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत रिलीज हो चुकी है। हालांकि, राजस्थान, गोवा, बिहार, मध्यप्रदेश और गुजरात फिल्म रिलीज नहीं हुई है। करणी सेना के समर्थकों द्वारा हरियाणा के गुरुग्राम में एक स्कूली बस पर हमले की घटना के बाद कई बडे स्कूलों ने रविवार तक स्कूल बंद करने का फैसला किया है। वहीं, करणी सेना ने स्कूली बच्चों को निशाना बनाने वाली घटना से पल्ला झाड लिया है। करणी सेना के प्रवक्ता सूरज पाल ने कहा कि मैं इस तरह की घटना की कड़ी निंदा करता हूं। इस तरह कायराना हरकत नहीं होनी चाहिए। हमारा विरोध देश की जनता और बच्चों से नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा विरोध फिल्म को लेकर है। हम सिर्फ पद्मावत, सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार का विरोध कर रहे है। 

 

उन्होंने कहा कि उस बस में मेरे या प्रदर्शनकारियों के बच्चे भी हो सकते है। ऐसे में लोगों को ऐसी कायराना हरकत से बचना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना में करणी सेना के लोगा शामिल नहीं थे। सिर्फ करणी सेना को बदनाम करने के लिए दूसरे लोग इस तरह की कायराना हरकत कर रहे है। इस घटना के बाद हरियाणा की खट्टर सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे है। घटना के बाद अभी तक पुलिस किसी भी अरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इधर, इस घटना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने भाजपा पर हिंसा और घृणा की राजनीति करने का आरोप लगाया। राहुल ने बुधवार को संजय लीला भंसाली की फिल्म के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में गुरुग्राम की बस पर करणी सेना के समर्थकों द्वारा हमला करने का वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद ट्वीट कर कहा, बच्चों के खिलाफ हिंसा को जायज ठहराने के लिए कोई भी कारण नहीं हो सकता। हिंसा और नफरता कमजोर लोगों के हथियार हैं। भाजपा नफरत और हिंसा की राजनीति कर पूरे देश आग में लगा रही है। इस वीडियो में बच्चों को सीट के नीचे दुबके हुए रोते-बिलखते देखा जा सकता है। इन प्रदर्शनों के तहत हरियाणा रोडवेज की बस में आग लगा दी गई और पद्मावत की रिलीज का विरोध कर रहे लगभग 50 लोगों के एक समूह ने गुरुग्राम जिले के भोंडसी क्षेत्र में भी एक बस पर हमला किया। 

 

उग्र भीड़ ने गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तैनात हरियाणा पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव में स्कूली बच्चों और स्टाफ को लेकर जा रही बस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। तस्वीरों में बस की खिड़कियों के टूटे शीशे बस के अंदर यहां-वहां बिखरे देखे जा सकते हैं। इस हमले के बाद गुरुग्राम के कई स्कूलों को 29 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More