BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सेंसर बोर्ड ने पद्मावती के बारे में आरटीआई के तहत सूचना देने से किया इनकार

सेंसर बोर्ड ने पद्मावती के बारे में आरटीआई के तहत सूचना देने से किया इनकारलखनऊ। विवादों में घिरी निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के बारे में सूचना देने से मुंबई स्थित केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) ने इनकार कर दिया है। आरटीआई कार्यकर्ता इसके खिलाफ अदालत में अपील करेंगी। 

 

आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने सेंसर बोर्ड को 'पद्मावती' के लिए सिनेमेटोग्राफी एक्ट-1952 के अंतर्गत सेंसर प्रमाणपत्र के संबंध में की गई कार्यवाही से जुड़े दस्तावेज मांगे थे। 

 

बोर्ड के जनसूचना अधिकारी संजय जायसवाल ने 2 जनवरी, 2018 को भेजे जवाब में नूतन को लिखा कि यह सूचना गोपनीय है, इसलिए नहीं दी जा सकती।

 

नूतन का कहना है कि बोर्ड की तरफ से भेजा गया जवाब पूरी तरह गलत है। मात्र आरटीआई एक्ट के प्रावधानों में ही आरटीआई के तहत सूचना देने से मना किया जा सकता है, न कि किसी अभिलेख को गोपनीय बताकर। इसलिए इसके खिलाफ वह अदालत में अपील करेंगी।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More