BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बिना बताए सलमान से मिलने पहुंची अर्शी खान, गार्ड ने रोका तो ...

बिना बताए सलमान से मिलने पहुंची अर्शी खान, गार्ड ने रोका तो ...मुंबई। बिग बॉस के घर से बाहर हुई अर्शी खान एक बार फिर चर्चा में बनी हुई है। इस बार अर्शी के सुर्खियां में आने की वजह है अभिनेता सलमान खान। बीते दिनों अर्शी खान को सलमान खान के घर ग्लैक्सी के बाहर देखा गया। लेकिन उन्हें बिना सलमान से मिले ही उल्टे पांव लौटना पड़ गया। खबरों की मानें तो अर्शी बिना बताए ही सलमान से मिलने पहुंचे गई। इस कारण सलमान के घर के बाहर खड़े गॉर्ड्स ने उन्हें अपार्टमेंट में एंट्री नहीं करने दी। 

 

अर्शी ने सलमान के घर जाने के लिए काफी रिक्वेस्ट की। लेकिन उन्हें घर के अंदर एंट्री नहीं मिली। अर्शी का कहना था कि उनके मैनेजर ने सलमान खान से मिलने की अपोइंटमेंट ली थी।सलमान के घर के बाहर पहुंची अर्शी का कहना है कि गॉर्ड ने उनके साथ बदतमीजी और बदसलूकी की। लेकिन इससे ऐसा लगता है कि अर्शी ये सब लाइमलाइट में रहने के लिए कर रही हैं। बाद में अर्शी ने यह कहते हुए बात खत्म की कि, हम तो सलमान को बस ये फूलों का बुके देने आए थे। आज शुक्रवार था तो सोचा सलमान से मिल लेते हैं। वैसे मेरे मैनेजर ने अपोइंटमेंट लेने की कोशिश की थी, लेकिन नहीं मिल पाया। तो मैंने सोचा क्यों न उनसे जाकर ही मिल लिया जाए। 

 

हम बस, उन्हें ये फूलों का बुके देकर निकल जाएंगे, लेकिन उधर से वो न कॉल्स कर रहे हैं, न कोई रिसपॉन्स दे रहे हैं। इसके आगे अर्शी ने बताया कि हमने गॉर्ड्स से कहा कि अगर सलीम अंकल हैं, तो बता दो हम उन्हें ये फूल दे देंगे। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। और उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More