देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। अपनी गायकी से करोडों लोगों के दिलों पर राज करने वाली सुनिधि चौहान के लिए साल 2018 खुशियां लेकर आया है। सुनिधि ने एक नन्हे मेहमान को जन्म दिया है। आपको बता दें कि पांच महीने से सुनिधि लाइमलाइट से दूर थीं। उन्होंने एक जनवरी यानि नए साल के मौके पर मुंबई के सूर्या अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। बता चले कि सुनिधि ने साल 2012 में हीतेश सोनिक से शादी की थी।
सुनिधि आखिरी बार डब्लिन स्क्वैयर में एक शो के दौरान नजर आई थीं। उस वक्त वह प्रेगनेंसी क दूसरे ट्राइमेस्टर में थीं। इस लाइव में सुनिधि को देख ऑडियंस इतनी प्रभावित थी कि सभी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दी थी। सुनिधि ने अपने करियर की शुरुआत छोटी सी उम्र में ही कर दी थी। चार साल की उम्र में उन्होंने सिंगिंग रिएलिटी शो में हिस्सा लिया था।सुनिधि चौहान ने मशहूर म्यूजिक कम्पोजर हितेश सोनिक से शादी रचाई थी। सुनिधि ने अपने एक इंटरव्यू में यह कहा था कि बच्चे को लेकर एक्साइटेड होने के साथ-साथ नर्वस भी हैं।
सुनिधि ने यह भी स्वीकार किया था कि मां बनना इस धरती पर सबसे मैजिकल और खूबसूरत एहसास है। उन्होंने कहा था किसी भी औरत के लिया मां बनना सबसे बड़ी खुशी हैं।
सुनिधि ने रुकी रुकी, डांस पे चांस, कमली, शीला की जवानी, इश्क सूफियाना, बीड़ी जलाइ ले, देसी गर्ल, भागे रे मन जैसे मशहूर गानों के लिए जानी जती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की तीसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव
MP: CM शिवराज णघसिंह चौहान ने आज बहुमत साबित किया, सपा-बसपा विधायकों का मिला साथ
गृहमंत्री बोले, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हत्या की साजिश रची!