BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MP: CM शिवराज णघसिंह चौहान ने आज बहुमत साबित किया, सपा-बसपा विधायकों का मिला साथ

भोपाल। मध्य प्रदेश की सत्ता पर चौथी बार मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान ने आज विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है।
शिवराज सरकार को 104 के आंकड़े की आवश्यकता थी। लेकिन बीजेपी ने 112 विधायकों का समर्थन साबित किया। इससे पहले 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद अल्पमत में आने के कारण कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
विधानसभा में शिवराज सरकार को कुल 112 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ।.इसमें भाजपा के 107 के अलावा बसपा-सपा और निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी का समर्थन किया।
आपको बताते जाए कि विधानसभा सत्र 24 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा। सत्र के इस दौरान साल 2020-21 के लिए लेखानुदान भी प्रस्तुत भी किया जाएगा। मध्य प्रदेश में नई सरकार के अस्तित्व में आने के बाद आज से विधानसभा सत्र शुरू हुआ। विधानसभा के चार दिवसीय विशेष सत्र में सदन की कुल तीन बैठकें होंगी।


आपको बताते जाए कि कमलनाथ सरकार के इस्तीफे के चार दिन बाद सोमवार शाम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।इसी के साथ शिवराज प्रदेश के पहले नेता हैं, जो चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। शिवराज के हाथों में सत्ता की कमान आते ही विधानसभा स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने आधी रात को ही स्पीकर पद से इस्तीफा दे दिया।विधानसभा उपाध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने नैतिकता को आधार बताया है।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More