BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गुजरात : साबरमती रिवरफ्रंट पर पहुंचे पीएम मोदी, अंबाजी मंदिर रवाना

गुजरात : साबरमती रिवरफ्रंट पर पहुंचे पीएम मोदी, अंबाजी मंदिर का दर्शन करेंगेअहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का आज आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबरमती रिवरफ्रंट पर पहुंच चुके हैं और वो सी प्लेन से अंबाजी मंदिर दर्शन करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने समय के मुताबिक करीब 10 बजे साबरमती रिवर फ्रंट पर पहुंचे, जहां से वो सी प्लेन में सवार हो गए। पीएम मोदी रिवरफ्रंट से अम्बिफियस एयरक्राफ्ट में सवार होकर, शक्ति पीठ अम्बाजी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हो गए और धरोई डैम में उतरेंगे। इसके बाद वे वहां से निकल कर 65 किलोमीटर दूर शक्ति पीठ अम्बाजी के दर्शन करने सडक़ के रास्ते जायेगे।

 

गुजरात के पाटण में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टी ब्लू व्हेल चैलेंज के खेल में फंस गई है और 18 दिसंबर को आखिरी एपिसोड देखेगी। दरअसल, प्रधानमंत्री ब्लू व्हेल चैलेंज का जिक्र कर उस खतरनाक गेम की ओर इशारा कर रहे थे जिसमें खिलाड़ी आखिरी स्तर पर आकर आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम तक उठा लेता है।

उन्होंने कहा, जब पहले दौर के मतदान में बीजेपी की जीत के संकेत मिल गए तो कांग्रेस के लोग राहुल गांधी के बचाव के तरीके खोजने में लग गए हैं। मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद वरिष्ठ नेताओं ने ईवीएम ईवीएम ईवीएम ईवीएम चिल्लाना शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक वरिष्ठ नेता ने तो यह दावा भी किया कि ब्लूटूथ से जोडकऱ ईवीएम को हैक कर लिया गया है। इस पर मोदी ने कहा, वे ब्लूटूथ, ब्लूटूथ चिल्ला रहे हैं, लेकिन दरअसल वे ब्लू व्हेल गेम में फंस गए हैं और गेम का आखिरी एपिसोड 18 दिसंबर को खेला जाएगा। बता दें कि गुजरात में पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को हो चुका है, जिसके बाद 14 दिसंबर को दूसरे दौर की वोटिंग होनी है और रिजल्ट 18 दिसंबर को घोषित होंगे।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More