देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। दक्षिण भारत के जाने माने अभिनेता कमल हासन द्वारा हिंदू आतंकवाद पर बहस छेडने के बाद अब अभिनेता प्रकाश राज ने भी इस पर टिप्पणी की। प्राकश राज ने बिना नाम लिए बीजेपी और हिंदूवादी संगठनों पर निशाना साधा है। प्रकाश राज ने ट्वीट करते हुए कहा कि यदि संप्रदाय, संस्कृति और नैतिकता के नाम पर किसी को डराना आतंकित करना नहीं है तो फिर आतंकित करना क्या है। आगे प्रकाश राज ने ट्वीट में लिखा कि देश की सडकों पर युवा जोडो के साथ नैतिकता के नाम पर बदसलूकी करना आतंकित करना नहीं है।
साथ ही उन्होंने लिखा कि गोहत्या के मामली संदेह पर कानून हाथ में लेते हुए लोगों को पीटकर मार डालना आतंकित करना नहीं है। यदि किसी को ट्रोलिंग करना, गालियां देना और जरा सी असहमति पर चुप रहने की धमकी देना आतंकित करना नहीं है तो फिर क्या है। अब इस ट्वीट के बाद प्रकाश राज फिर से विवादों में घिर सकते हैं।
कमल हासन ने छेडी हिंदू आतंकवाद पर बहस:ज्ञातव्य है कि अभिनेता कमल हासन ने एक तमिल मैग्जीन में एक लेख लिखा था। इस लेख में कमल हासन ने लिखा था कि हिंदू कैंपों में अब आतंकवाद पनप रहा है। साथ ही उन्होंने लिखा था कि राइट विंग ने अब मसल पावर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राइट विंग हिंसा में शामिल है। इस पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा था कि उन्होंने ऐसे वक्त पर यह मामला उठाया है, जब केरल में मुस्लिम अतिवादी संगठन राडार पर हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
MATHURA : प्रकाश पर्व के अवसर पर हुआ भव्य संगीत संध्या का आयोजन
तमिलनाडु स्थानीय निकाय चुनाव में कमल हासन की पार्टी एमएनएम 1,521 उम्मीदवार उतारेगी
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावडेकर ने भी इस्तीफा दिया