देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
यह समस्या सबसे आम है। आंखों के नीचे काले घेरे आमतौर पर कम सोने, कम्प्यूटर पर देर रात तक काम करते रहने से, शारीरिक कमजोरी, अधिक थकावट होने या किसी बीमारी की बजह से होते हैं। इससे चेहरे का आकर्षक खत्म होजाता है। आंखों के ऊपर और नीचे की त्वचा चेहरे के अन्य हिस्सों के मुकाबले नाजुक और पतली होती है। इसके अलावा आंखों के नीचे माश्इचराइजर ग्रंथियां भी नहीं होती हैं। त्वचा के इस हिस्से पर उम्र, तनाव और लापरवाही का प्रभाव जल्दी पडता है। इस समस्या को दूर करने के लिए हमें इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-आंखों के स्वास्थ्य एवं सुन्दरता के लिए कम से कम आठ घंटे अवश्य सोना चाहिए लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि आवश्यकता से अधिक नहीं सोंए। आंखों को त्वचा काफी नाजुक होती है। इसलिए आंखों के नीचे हल्के हल्के हाथों से अंगुली के पारों से मसाज करें। खीरे के रस में नींबू का रस मिलाकर रूई के फाहे में भिगोकर आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे दूर होते हैं। कच्ची हल्दी को दूध में घिसकर उसमें थोडा-सा शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। रात को सोने से पहले इसे आंखों के नीचे काले घेरों पर लगाकर सो जाएं । सुबह चेहरा धो लें। कुछ ही दिन में यह समस्या दूर हो जाएगी। एक चम्मच गुलाब जल, एक चम्मच खीरे का रस अच्छी तरह से मिला लें। रूई के फाहे से आंखों के नीचे नियमित लगाने से यह समस्या दूर होती है। एक बादाम को रात भर दूध में भिगोएं। सुबह बादाम को घिसें। इसे लगाकर सूखने दें। इसके बाद पानी से अच्छी तरह धो लें। साभार-khaskhabar.com













Related Items
MATHURA : काले मेघा देख छूट जाती है कंपकंपी
मोबाइल का नशा ड्रग्स से भी ज्यादा घातक, खत्म हो रही आंखों की नमी
सपा झंडे में लपेट नम आंखों से दी सपा नेता को अंतिम विदाई