देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने घर से दूर रहकर देश की सेवा कर रहे जवानों को दिवाली का तोहफा दिया है। अब सैन्य और अर्धसैन्यकर्मी सैटेलाइट फोन से एक रुपये प्रति मिनट की दर से अपने घरवालों से बात कर सकेंगे। जवानों के लिए यह सुविधा 19 अक्टूबर यानी दीवाली के दिन से लागू होगी। टेलीकॉम मंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि जवान दीवाली के दिन से इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से जवानों को यह दीवाली गिफ्ट है। अब वे लंबे समय तक अपनों से बात कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसी सेवाओं के अब तक फिलहाल 5 रुपये प्रति मिनट लगते थे। हालांकि, कुछ जगह एक रुपये में भी यह सेवा उपलब्ध है। उन्होंने कहा अभी सिक्युरिटी फोर्सेस को सैटेलाइट फोन कनेक्शन के लिए 500 रुपए का मंथली रेंट देना होता है, लेकिन गुरुवार से उन्हें किसी भी तरह का रेंटल देने की जरूरत नहीं है।
पहले सैटेलाइट फोन सर्विस टाटा कम्युनिकेशंस प्रोवाइड करवाता था, लेकिन अब ये सर्विस बीएसएनएल देती है। 2009-10 में कॉल चार्जेस 1 रुपए थे। ये हर 5 साल में रिवाइज्ड किए जाते हैं। लेकिन, अब हमने फैसला लिया है कि हर कॉल का रेट एक रुपए/मिनट रहेगा और ये 5 रुपए तक नहीं बढ़ाया जाएगा। टेलीकॉम सेक्रेटरी अरुणा सुंदरराज ने कहा, इस फैसले से हर साल 3-4 करोड़ रुपए का भार करेगा, जिसे सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा देश में अभी 2,500 सैटेलाइट कनेक्शंस काम कर रहे हैं। हमारी कैपेसिटी 5 हजार की है। हम डिफेंस और होम मिनस्ट्री को बता रहे हैं कि और ज्यादा कनेक्शंस दिए जा सकते हैं। अगर जरूरत पड़ी तो अगले 6 महीनों में कैपेसिटी को और बढ़ाया जा सकता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
लद्दाख दौरे पर जनरल एमएम नरवणे ने बढ़ाया जवानों का हौसला, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
24 घंटे सीमा पर निगहबानी कर रहे बीएसएफ जवानों की शौर्य गाथा सुन कर रह जाएंगे दंग
भारतीय जवानों ने दक्षिण सूडान में सांप्रदायिक हिंसा से ग्रस्त घटनाओं को किया काबू, 135 सैनिकों को मिले पदक