BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है सिद्धार्थ-सोनाक्षी की ‘इत्तेफाक’, देखें ट्रेलर

सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है सिद्धार्थ-सोनाक्षी की ‘इत्तेफाक’, देखें ट्रेलरबॉलीवुड अभिनेता सिद्वार्थ मल्होत्रा, अक्षय खन्न और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘इत्तेफाक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सिद्वार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा पहली बार एक साथ नजर आएंगे। करीब ढाई मिनट के इस ट्रेलर से साफ है कि फिल्म की कहानी डबल मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। फिल्म की कहानी और इसे पेश करने का अंदाज ट्रेलर में दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है। यह कहानी है डबल मर्डर की जिसके चश्मदीद गवाह भी आरोपी ही हैं। चश्मदीद गवाह और आरोपी की भूमिका में सोनाक्षी और सिद्धार्थ हैं और पूछताछ कर रहे पुलिस ऑफिसर की भूमिका में अक्षय खन्ना हैं।

फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि इस डबल मर्डर केस के बारे में बताने वाले सोनाक्षी और सिद्धार्थ का बयान एक-दूसरे से एकदम अलग है। पुलिस ऑफिसर अक्षय खन्ना का किरदार भी बहुत इम्प्रेसिव लग रहा है। अक्षय को देखकर उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘मॉम’ की याद आ जाती है। आपको बता दें कि 70 के दशक में आई इत्तेफाक’ यश चोपड़ा की एक क्लासिक फिल्म थी, जिसमें राजेश खन्ना और नंदा मुख्य भूमिका में थे। यहां राजेश खन्ना की भूमिका में सिद्धार्थ हैं और नंदा की जगह सोनाक्षी। नई इत्तेफाक को अभय चोपड़ा ने डायरेक्ट किया हैं। अभय फिल्ममेकर बीआर चोपडा के ग्रैंडसन हैं। यह फिल्म 3 नवंबर को रिलीज होगी।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More