BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अभिनेत्री व बीजेपी नेता हेमा मालिनी के गोदाम में चोरी, संदेह नौकर पर

अभिनेत्री व बीजेपी नेता हेमा मालिनी के गोदाम में चोरी, संदेह नौकर परमुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी के गोदाम में चोरी होने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस इस अपराध के संदिग्ध एक घरेलू नौकर की तलाश कर रही है। चोरी होने का मामला मंगलवार को सामने आया, जब नौकर के बगैर बताए अचानक पांच-छह दिनों तक गायब होने पर मैनेजर को शक हुआ और उन्होंने अंधेरी वेस्ट के डी. एन. नगर में स्थित गोदाम का दौरा किया। 

 

गोदाम से गायब हुए सामान में शूटिंग संबंधी कई चीजें, परिधान, मूर्तियां और कृत्रिम जेवरात जैसी चीजें शामिल हैं, जिनका आम तौर पर फिल्म की शूटिंग और शो के लिए हेमा द्वारा उपयोग किया जाता था। इन सब चीजों की कुल कीमत करीब 90 हजार रुपये है। सहायक पुलिस आयुक्त डी. भार्गुडे ने बुधवार को मीडिया से कहा था कि संदिग्ध नौकर के खिलाफ जुहू पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज की गई है। नौकर गोदाम के केयरटेकर के रूप में कार्यरत था।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More