देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
फिल्म : हसीना पारकर
निर्माता : नाहिद खान
निर्देशक : अपूर्व लखिया
कलाकार : श्रद्धा कपूर, सिद्धांत कपूर, अंकुर भाटिया, राजेश तैलंग दधि पांडे
बॉलीवुड में इन दिनों बॉयोपिक का बोलबाला है। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, मिल्खा सिंह जैसी कई प्रकार की फिल्में बन चुकी है जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। इसी कडी में हसीना पारकर मुंबई बमकांड के आरोपी और पाकिस्तान में छिपे बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर पर बनाई गई है। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर दाऊद की बहन हसीना का किरदार निभाया है, सिद्धांत कपूर दाऊद इब्राहिम का रोल प्ले किया है। आपको बता दें कि हसीना पारकर क्वीन ऑफ मुंबई के नाम से मशहूर थी। 2014 में हसीना पारकर की हार्ट अटेक के कारण मौत हो गई थी। कहानी- यह कहानी मुंबई में 2007 के कोर्ट रूम में शुरू होती है जहां हसीना पारकर (श्रद्धा कपूर) के ऊपर कई केस के तहत सुनवाई हो रही है। कोर्ट में वकील (प्रियंका सेतिया) के पूछे जाने पर हसीना अपने पिता (दधि पांडे), भाई दाऊद (सिद्धांत कपूर) और पति (अंकुर भाटिया) के बारे में कई सवाल पूछ रही है। वहीं हसीना इनके बारे में कई बातें बताती है। इस दौरान बाबरी मस्जित, हिंदू मुस्लिम दंगे, मुंबई ब्लास्ट जैसी कई घटनाओं के बारे में बताया जाता है। इसके बाद कोर्ट हसीना और दाऊद पर क्या फैसला सुनाती है इसका जवाब जानने के लिए आपको सिनेमाघरों का रुख करना होगा।
डायरेक्शन : फिल्म की कहानी और खास तौर पर स्क्रीनप्ले काफी कमजोर है जिसकी वजह से एक समय के बाद काफी बोरियत होने लगती है। कहानी बनावटी ज्याता लगती है। साथ ही घटनाओं को जल्दी-जल्दी दिखते है, जो कन्फ्यूजन कर देती है। इसे आराम से दिखाया जा सकता था। फिल्म में डायलॉग पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कुंती की कहानी
घर और समाज के संघर्षों से जूझते एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की कहानी
हम सब एक कहानी तो है