देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
देशभर में आज से नवरात्रि पर्व की शुरूआत हो गई है। इस खास मौके पर बॉलीवुड ने भी सिनेमा प्रेमियों के लिए विशेष बना दिया है। बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता/निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपनी अपकमिंग फिल्म पद्मावती का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था।
रानी पद्मावती का किरदार फिल्म में दीपिका पादुकोण निभा रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पोस्टर की बात करें तो पहली ही नजर में रानी पद्मावती बनीं दीपिका पादुकोण आपका दिल जीत लेंगी। दीपिका ने सोशल साइट्स पर फिल्म के दो पोस्टर्स शेयर किये हैं। आप देख सकते हैं पहली पोस्टर में वो हाथ जोडे सभी का अभिनंदन करती नजर आ रही हैं। इस पोस्टर के साथ दीपिका लिखती हैं - देवी स्थापना के शुभ अवसर पर मिलिए रानी पद्मावती से। आपको बता दें कि फिल्म में रानी पद्मा की भूमिका में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका ने ट्विटर पर बुधवार को कहा, ‘रानी पद्मावती पधार रही हैं... कल सूर्योदय के साथ।’ कुछ दिनों पहले फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का पहला अंश यानी फिल्म का लोगो जारी किया था।
फिल्म में रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने भी ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। फिल्म में शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं, जो राजा रावल रत्न सिंह के किरदार में नजर आएंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
क्या अभी और शव यात्राओं का इंतजार करें?
रोहित-कोहली के भविष्य पर बोले पीटरसन, 'आईपीएल का करना होगा इंतजार'
गिहारावासियों को है नल से शुद्ध जल आने का इंतजार