BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बांग्लादेश में रह रहे रोहिग्या मुसलमानों के लिए भारत ने बढ़ाया ‘इंसानियत’ का हाथ

बांग्लादेश में रह रहे रोहिग्या मुसलमानों के लिए भारत ने बढ़ाया ‘इंसानियत’ का हाथनई दिल्ली। भारत बांग्लादेश में रह रहे रोहिग्या शरणार्थियों के लिए मानवीय सहायता बढ़ाते हुए पड़ोसी देश को खाना संबंधी जरूरी सामान भेजने का निर्णय लिया है ताकि म्यांमार से भागे रोहिंग्या लोगों की इस संकट की घड़ी में मदद की जा सके। ऑपरेशन इंसानियत के तहत राहत सामग्री कई किश्तों में वितरित कि जाएगी, जिसके तहत गुरुवार को भारतीय वायु सेना का एक विमान चटगांव में इसकी पहली किश्त लेकर उतरेगा। विदेश मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, बांग्लादेश में शरणार्थियों की बड़ी संख्या के कारण संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण इस सहायता को बढ़ाने का फैसला किया गया है।

 

ढाका पहले ही कह चुका है कि बांग्लादेश सरकार ने उसके सामने आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए नई दिल्ली से मदद मांगी थी, क्योंकि म्यांमार के हिसा ग्रस्त राखिने राज्य में उत्पीडऩ के बाद हजारों रोहिग्या मुसलमान बांग्लादेश में प्रवेश कर गए थे। बयान में कहा गया है कि खाने के लिए तत्काल आवश्यक वस्तुओं के मद्देनजर राहत सामग्री में, चावल, दाल, चीनी, नमक, खाना पकाने का तेल, चाय, नूडल्स, बिस्कुट जैसी चीजें दी जा रही हैं साथ ही लोगों को मच्छरदानी भी भेजी जा रही है। बयान में कहा गया, भारत ने भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच दोस्ती के करीबी संबंधों को ध्यान में रखते हुए हमेशा बांग्लादेश में संकट की घड़ी में तत्काल सहायता की है। बयान में कहा गया, बांग्लादेश के इस संकट की घड़ी में भारत किसी भी सहायता के लिए तैयार है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More