देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
सिरसा। रेप केस में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम के कई राज आज दुनिया के सामने आने वाले हैं। कोर्ट के आदेश पर सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के हेडक्र्वाटर में सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। यह सर्च ऑपरेशन हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज एके पवार की निगरानी में किया जा रहा है। साथ ही इस सर्च अभियान की वीडियोग्राफी भी बनाई जाएगी।
हाईकोर्ट के पूर्व जज की निगरानी में सर्च ऑपरेशन:
ज्ञातव्य है कि डेरा मुख्यलाय में सर्च ऑपरेशन की निगरानी के लिए हाईकोर्ट के पूर्व जज एके पवार को नियुक्त किया गया है। ये पूरे सर्च ऑपरेशन पर निगरानी रखेंगे। वहीं पूर्व जज एके पवार ने गुरुवार को सिरसा में सर्च ऑपरेशन के मद्देनजर सभी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में आईजी, एसपी, डीसी के अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ और एसएसबी के आला अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में सुरक्षा के हालात और बंदोबस्त को लेकर चर्चा की गई थी। बैठकों को दौर पूरी रात चलता रहा। इस सर्च ऑपरेशन में 5000 जवान हिस्सा होंगे। इस दौरान पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। सर्च ऑपरेशन के मद्देनजर डेरा इलाके में अभी कर्फ्यू जारी है। बाहरी लोगों के डेरा परिसर में घुसने पर पूरी तरह से पाबंदी है। साथ ही डेरा इलाके में गांव वालों को भी बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से सिरसा में पुलिस, पैरा मिलट्री फोर्स की 25 कंपनियां तैनात हैं। इसके अलावा आर्मी की 2 कंपनियां भी वहां मौजूद हैं। स्वाट टीम भी सिरसा में मौजूद है। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते के 12 जवानों के अलावा 1000 जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने ताला तोडने के लिए 15 लोहारों को भी बुलाया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन देंगे संगठन
लेफ्टिनेंट जनरल सीपी करिअप्पा ने मुख्यालय वन कोर का पदभार ग्रहण किया
MATHURA : जिला चिकित्सालय में डेरा