देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बीजिंग। भारत के साथ डोकलाम में जारी गतिरोध के बीच चीन ने देश के पश्चिमी हिस्से में सैन्याभ्यास किया है। समाचार पत्र लियान्हे जाओबाओ ने एक चीनी सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि यह सैन्य अभ्यास भारत में धाक जमाने के मकसद से किया गया है। सैन्य अभ्यास का संचालन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वेस्टर्न थियेटर कमांड ने किया। अभ्यास के स्थान और समय का खुलासा नहीं किया गया है। चाइना सेंट्रल टेलीविजन के मुताबिक, अभ्यास में पीएलए की 10 इकाईयों ने भाग लिया।
तिब्बत, शिनजियांग, निंगिशया, चिंगहई, सिचुआन और चोंग्किंग नवगठित वेस्टर्न थियेटर कमांड के अधीन आते हैं। जुलाई में पीएलए ने भारत से सटे तिब्बत में सैन्य अभ्यास किया था। चीन का कहना है कि उसकी सेनाएं भारत के साथ सैन्य संघर्ष के लिए तैयार हैं, जिसकी सेनाएं डोकलाम में उसके क्षेत्र में मौजूद हैं। भारत-चीन सीमा पर सिक्किम के डोकलाम में भारत और चीनी सेनाओं के बीच तीन महीने से गतिरोध जारी है। जून में भारतीय सेनाओं ने डोकलाम में चीन द्वारा किए जा रहे सडक़ निर्माण कार्य को रोक दिया था। भारत का कहना है कि यह विवादित क्षेत्र है। भारत और भूटान का कहना है कि डोकलाम भूटान का है, लेकिन चीन उस पर अपना दावा जताता है। चीन चाहता है कि भारत डोकलाम से अपनी सेनाएं हटा ले, जबकि भारत चाहता है कि भारतीय और चीनी सैनिक इस विवादित क्षेत्र से एक साथ हटें।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रक्षामंत्री ने नाथुला बॉर्डर का जायजा लिया, डोकलाम दौरा मौसम के कारण रद्द
डोकलाम पर मीडिया रिपोर्ट्स गलत, सडक नहीं बना रहा चीन: विदेश मंत्रालय
डोकलाम के पास चुंबी घाटी में अभी भी चीनी सैनिक तैनात:वायुसेना